Wednesday, 16 March 2016

रतनजोत के बीज खाने से लगभग 50 स्कूली बच्चे हुए बिमार

-सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में किया भर्ती
-कलेक्टर ने दिए आदेश रजनजोत के झाड़ों पर लगाएं खतरे का निशान
खण्डवा। रतनजोत के बीज खाने से लगभग 50 स्कुली बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी मात्रा में बच्चों ने रतनजोत के बीज खाये है। घटना मंगलवार दोपहर ग्राम राई खुटवाल की है। यहां माध्यमिक प्राथमिक शाल के बच्चों ने खाने की छुट्टी के समय स्कूल में दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच रतनजोत के बीज खा लिये थे। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में जिला कलेक्टर डा. महेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनुराग सक्सेना, एसडीएम शास्वत शर्मा, तहसीलदार अभिषेक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश कोटवाले, महापौर सुभाष कोठारी एवं समाजसेवी सुनिल जैन, नंदन करोड़ी, चंद्रेश पचौरी, संदेश गुप्ता, तेजेन्द्र बाथम पहुंचे और बीमार बच्चों व उनके परिजनों से चर्चा की। मंगलवार दोपहर अचानक बड़ी मात्रा में स्कुली बच्चे अस्पताल पहुंचे तो जिला अस्पताल के डाक्टर प्रभारी सिविल सर्जन डा. सुभाष जैन, भूषण बांडे, कृष्णा वास्कले, डा. परते, डा. कौशल, डा. सुनिल खंडारिया, डा. अंजली जायसवाल सहित स्टाफ ने बिना देर किये बच्चो का तुरंत उपचार किया एवं दवाईयां व स्लाईन चढ़ाई जिससे बच्चे अपने आपको स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। रोगी कल्याण समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि दोपहर की छुटटी के समय रतन जोत के बीज दुसरे विद्यार्थियों के देखा देखी खा लिये थे। खाने में बादाम एवं मुंगफल्ली के दाने का स्वाद होने के कारण स्कूल के कक्षा दूसरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने बीज खाये है। बीज खाने के लगभग एक घण्टे बाद बच्चों की तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टी होने लगी तुरंत स्कूल के स्टाफ प्रधान पाठक प्रेमचंद मौर्य, किरण लौवंशी, सुनीता कनाड़े, शारदा व ग्रामीणों ने बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आए दोपहर से बच्चों को जिला अस्पताल लाने का कार्य शाम तक चलता रहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने भी बच्चों की जानकारी लेते ही कलेक्टर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इन बच्चों ने खाए बीज
गायत्री, अंजली, कीर्ति, रुचिका, विशाल, दिव्या, ख़ुशी, रेनू, रविराज, काजल, सौरभ, तरुण, गणेश, हिमांशु, रूपाली, शिवानी, नंदनी, दीपराज, कंचन, रिसिका, सिद्धार्थ, सुजल, खुशबु, अमन, मोहित, रंजना, मोहित, टीना, भावना, रेणुका, आयुषी, कुणाल, श्वाती, अभिनिका, वैष्णवी, सोनाली, लक्ष्मी, लता, राधिका, राम, आरती, अमित, रुचिका, जेवलसिंघ, प्रियांशी, रक्षा, प्रिया, प्रिंस, रिचा,  श्रद्धा, राधिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
कलेक्टर ने दिए आदेश
जिला अस्पताल बच्चों को देखने पहुंचे कलेक्टर महेश अग्रवाल ने एडीएम अनुराग सक्सेना व एसडीएम शाश्वत शर्मा को आदेशित किया कि पूरे जिले में रतनजोत के झाड़ों पर खतरे का निशान बनाकर फ्लेक्स लगाकर लिखे कि इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।