Tuesday, 15 March 2016

शिशुओं को छुट्टी देने के कारणों की जांच हो - शिवसेना

खंडवा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में काफी अनियमितता बरती जा रही है तथा उसके अभाव में शिशुओं की जांच, इलाज भी नहीं हो पा रहा है। कई शिशुओं को छुट्टी जबरन दे दी गई है। ऐसी स्थिति में कई बच्चों की मृत्यु हो चुकी है जिसकी जांच न्यायहित में कराई जाना आवश्यक है। उक्त आशय की शिकायत शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने जिला कलेक्टर को करते हुए हड़ताल के कारण उपचारार्थ शिशुओं को छुट्टी देने के कारणों जांच करने की मांग की है।