खंडवा। बाम्बे बाजार निवासी 93 वर्षिय
वल्लभदास शाह के मरणोपरांत उनके पुत्र श्यामदास व ब्रजेश शाह की सहमति से
नारायण बाहेती, सुरेन्द्र सोलंकी, चंचल गुप्ता व डॉ. सुभाष जैन के सहयोग से
नेत्रदान प्रकिया पूर्ण की गई। नारायण बाहेती ने बताया कि कार्निया केमिकल
में सुरक्षित कर आई बैंक भेजे गए। नेत्रदान हेतु परिवारजनों को प्रमाण
पत्र प्रदान कर श्री शाह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित
की गई।