Tuesday, 15 March 2016

ब्लड केंसर पीडि़त छात्र की समाजसेवी ने की आर्थिक मदद

खंडवा। होनहार मासूम छात्र विवेक पिता विनोद कुमार को ब्लड केंसर हो जाने पर समाज के युवा समाजसेवी ने अपने सहृदय दानवीरता का परिचय दिया और आर्थिक की जिसकी समाज में व्यापक चर्चा है। उल्लेखनीय है कि इस मासूम बच्चे को बीमारी से उपचार हेतु श्री सांई झूलेलाल समर्थ पैनल के सक्रिय सदस्य अनिल अर्जुनदास आरतानी ने 8100 रूपए की आर्थिक मदद की। साथ ही परिवारजन का हौसला भी बढ़ाया। इसी बीच पैनल के श्री आरतानी सहित सभी सदस्यों ने ईष्ट देवता भगवान श्री झूलेलाल से विवेक स्वास्थ्य लाभ की कामना की।