Friday, 3 June 2016

पूज्य अम्मा चोलेवारी का 10 वां वरसी महोत्सव 7 जून को

खंडवा। गोदड़ीवाला संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल ब्रह्मïस्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट श्री सतरामपुरी देवपुरी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं अम्मा मीरादेवी के सानिध्य में पूज्य अम्मा चोलेवारी का दसवां वरसी महोत्सव 7 जून को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी युवा समाज प्रदेश ज्वाईंट सेकेट्री निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर गोदड़ीवाले बाबा जी की श्री अखंड धूनी साहब का पाठ होगा, शाम 5 बजे महिला मंडल का सत्संग कीर्तन एवं रात्रि में विनोद चावला एण्ड म्यूजिकल पार्टी चक्करभाटा द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की प्रस्तुति होगी। वहीं श्री अखंड धूनी साहब का भोग पश्चात संतों महात्माओं के साथ ही विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भक्ति की छटा बिखरेगी।
-POSTED BY JAISHRI DADAJI@WORLD