खंडवा। मदरसों में बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा। हुब्बुल वतन मिनल ईमान की दिशा में काम करते हुए मदरसों में कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययन करने वाले बच्चों के लिए पाठ्यक्रम तैयार हो रहा है जिसे मुस्लिम रिसर्चकर्ता तैयार करने में जूटे हैं। यह बात केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर हजरत खानशाहवली कॉलोनी में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में मप्र मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सैय्यद इमादउद्दीन ने कही। उन्होंने कहा कि़ खंडवा जिले को केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक जिले में शामिल कर लिया है।
जिसके तहत जिले को हर साल मूलभूत सुविधाओं के लिए 8 करोड़ रुपये मिलेंगे। बरसों तक कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी भी इनका उत्थान नहीं किया। भाजपा के चाहे प्रधानमंत्री अटल जी रहे हो या श्री मोदी जी, पूरे देश के साथ अल्पसंख्यकों की भी चिंता कर रहे हैं और इस वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ अब प्राप्त होने लगा है। हम सब एक होंगे तो भारत विश्व में शक्तिशाली बन जाएगा। सभी एक-दूसरे की इज्जत करें तो देश में अमन-चेन बना रहेगा। वतन से मोहब्बत होगी तो ईमान की निशानी होगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को मदरसा बोर्ड संभाग प्रभारी डॉ. गुलरेज, जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, महापौर सुभाष कोठारी, विधायक देवेन्द्र वर्मा, राजपालसिंह चौहान, त्रिलोक पटेल, रियाज मार्शल, जाकीर मदनी, वाहिद कुरैशी, रूबाब पठान ने भी संबोधित कर मोदी सरकार के दो साल की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री रऊफ खत्री व अन्य साथियों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर अतिथियों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तैय्यब अली ने किया एवं आभार अयाज खान ने माना।
-Source @vishal.dadaji