Monday, 13 June 2016

ओंकारेश्वर जाने के लिए श्री राधेराधे बाबा खंडवा पहुंचे

खंडवा। उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ में प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक व्यवस्था के कारण महाकुंभ सफल हुआ। पूरे देश से बड़े-बड़े संतों ने सिंहस्थ में पहुंचकर क्षिप्रा में स्नान कर महाकाल के दर्शन किए एवं एक माह तक करोड़ों श्रद्धालुओं को धर्म प्रभावना के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया। अच्छी व्यवस्था के चलते महाकुंभ सफल हुआ। यह बात सिंहस्थ समापन के पश्चात खंडवा पहुंचे श्री राधेराधे बाबा ने कही।

 राधेराधे बाबा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं उनकी टीम के साथ उज्जैन की जनता ने सभी संतों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। यह सिंहस्थ अपने आप में ऐतिहासिक हो गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्री राधेराधे बाबा सिंहस्थ के प्रारंभ होने के पूर्व भी भक्तों निमंत्रण देने खंडवा पहुंचे थे। सिंहस्थ समापन पश्चात सोमवार को ओंकारेश्वर जाने के लिए वे खंडवा सर्किट हाऊस पहुंचे जहां उनके भक्त धर्मेन्द्र बजाज, आशीष चटकेले, सुनील जैन, पियूष शर्मा, अमित पालीवाल, कुश पालीवाल, आशीष कपूर ने बाबा का पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राधेराधे बाबा दादाजी धाम भी पहुंचे जहां बड़े दादाजी, छोटे दादाजी की समाधि पर पूजा अर्चना कर धूनीमाई में आहूति भी प्रदान की। यहां से वे ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए।
-JAI SHRIDADAJI@WORLD