खंडवा।
श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी कालोनी स्थित सिंधी
समुदाय के ईष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल के अतिप्राचीन मंदिर का
जीर्णाेद्धार मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष मोहन दीवान के दिशा निर्देश में
तीव्र गति से जारी है। वहीं मंडल अध्यक्ष हुंदराज रामसिंघानी द्वारा स्वयं
मौजूद रहकर कार्य पूर्ण करवाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय
सिंधी युवा समाज प्रदेश ज्वाईंट सेकेट्री निर्मल मंगवानी और मंडल संरक्षक
रमेश काकू ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार उच्च कोटी मार्बल और सुंदर
साज-सज्जा के साथ किया जा रहा है। मंडल के मनोहर सभनानी, प्रदीप संतवानी,
मुरलीधर पंजाबी, धरमदास उधलानी, केवलराम गिदवानी, रामचंद दुल्हानी, किशनचंद
कोटवानी, नंदलाल भोजवानी आदि ने समाजजनों से मंदिर निर्माण कार्य में हस्त
मुक्त सहयोग की अपील की है।
posted By -JAISHRIDADAJI@WORLD
