जिला जनसम्पर्क कार्यालय, खण्डवा (म.प्र.)
समाचार
कलेक्टर श्रीमती नायक ने वीडियो कांफे्रंसिंग से की योजनाओं की समीक्षा
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने आज जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिषन के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए विषेष प्रयास किये जाने की आवष्यकता बताई। उन्हांेने रोजगार गारंटी योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी भी मनरेगा के परियोजना अधिकारी व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ली। कलेक्टर श्रीमती नायक ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से इंदिरा आवास योजना, एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिषन के तहत निर्मित किये जा रहे ग्रामीणों के आवासों की प्रगति की जानकारी भी ली तथा इन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए निर्देष दिए।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नायक ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सभी कार्यालयों में सुनी जाती है। इसीक्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने लगभग 50 आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उषा सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भी अपने अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की।
(फोटो संलग्न)
जुलाई माह के लिए 948 किलो लीटर केरोसिन आवंटित
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना व सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नई व्यवस्था के तहत समग्र पोर्टल पर सत्यापित परिवारों के लिए जिले को 948 किलोलीटर केरोसिन का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.आर. कोठारे ने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के परिवारों को 5 लीटर व प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को 4 लीटर केरोसिन प्रति राषन कार्ड दर से वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जैन पेट्रोलियम खण्डवा को 156 किलो लीटर, दीप ज्योति टेªडर्स को 144, विजय लक्ष्मी केरोसिन एजेंसी छनेरा को 84, केवल राम आॅटो मोबाईल खण्डवा को 192, नारायण प्रसाद राजेष कुमार खण्डवा को 180, निमाड़ सेल्स कार्पोरेषन लिमिटेड को 96 व नरेडी गोयल आॅटो सर्विस खण्डवा को 96 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया।
दो बीज विक्रेताआंे के लायसेंस निरस्त
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चैरे ने बताया कि बीज विक्रेता कृष्णा एग्रो एजेंसी भवानी माता रोड खण्डवा एवं नर्मदा सेल्स खेडी, तहसील खालवा के बीज विक्रय लायसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही प्रमुख सचिव कृषि विभाग द्वारा दिए गए निर्देषों के क्रम में की गई है।
बेटियों की उच्च शिक्षा और विवाह में मददगार सिद्ध होगी ‘‘सुकन्या समृद्धि योजना‘‘
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - डाकघर में बेटियों के लिये सुकन्या समृद्धि योजना संचालित है। यह योजना बेटियों के भविष्य का एक सुदृृढ आधार बनेगी। यदि माता-पिता योजना के तहत बेटियों का खाता खुलवाते है तो बेटी की उच्च शिक्षा एवं विवाह आदि दायित्व का आसानी से निर्वहन कर सकेंगे। योजना का मुख्य उद््देश्य बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करना है। इस अनोखी योजना में खाता खुलवाना और इसके फायदे लेना बड़ा ही आसान है। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे शासन की इस योजना में राषि जमा कर अपनी बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनायें।
“सुकन्या समृद्धि योजना‘‘ में खाता किसी भी डाकघर अथवा अधिकृत बैंक शाखा में खुलवाया जा सकता है। बेटी के जन्म के समय या फिर 10 साल की उम्र तक यह खाता खुलवाया जा सकता है। खाता खुलवाने के समय कम से कम 1000 रूपए और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रूपए जमा करवा सकते है। इसके लिये बालिका की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। शासन द्वारा समय-समय पर अधिसूचित दर से चक्रवृद्धि ब्याज खाते में देय होगी। इस खाते को देशभर में कहीं भी स्थानांतरित करवा सकते है। खाता बेटी के 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही परिपक्व होगा। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर खाताधारक जमा राशि का 50 प्रतिशत बेटी की शिक्षा अथवा शादी के लिए निकलवा सकता हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि अभिभावक बेटी की शादी 18 साल से पहले ना करें। खाते में जमा सम्पूर्ण राशि और ब्याज की रकम को खाते के 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।
अनुसूचित जाति वर्ग के युवा अन्त्यावसायी समिति की योजनाओं का लाभ लें
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - शासन से वित्तीय वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में संषोधित लक्ष्य 99 एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में 50 लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जो कम से कम 5 वीं उत्तीर्ण, अ.जा. वर्ग, आयु 18 से 45 वर्ष हो एवं आय का बंधन नहीं है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत रू. 20 हजार से रू. 10 लाख तक का अधिकतम ऋण एवं ऋण का 30 प्रतिशत अधिकतम रू. 2.00 लाख अनुदान राषि का प्रावधान है। जबकि मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, आयु 18 से 55 वर्ष हो एवं बी.पी.एल. श्रेणी का हो। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनांतर्गत रू. 20 हजार तक का अधिकतम ऋण एवं ऋण का 50 प्रतिशत अधिकतम रू. 10 हजार अनुदान राषि का प्रावधान है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी समिति खण्डवा ने बताया कि आवेदक किसी भी संस्था से डिफाल्टर नही होना चाहिए, आवेदक को आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति, आय, निवासी व राषन कार्ड आवेदन पत्र के साथ प्रस्तावित गतिविधि की प्रोजेक्ट रिपोर्ट संलग्न करना होगी। आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज आवेदक द्वारा स्वप्रमाणित होने चाहिए। इन योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से केवल उद्योग एवं सेवा इकाई हेतु ऋण उपलब्ध कराया जावेगा। कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या., खण्डवा, जिला व्यापार एवं उद्योग परिसर जिला-खंडवा (म.प्र.) अथवा संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय से ऋण आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
तीर्थदर्षन योजना में अजमेर यात्रा के लिए 14 जुलाई तक जमा करें आवेदन
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - प्रदेष सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्षन योजना के तहत 31 जुलाई को जिले के वरिष्ठ नागरिक अजमेर जायेंगे। इसके लिए इच्छुक वृद्धजन अपने आवेदन निकटतम जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय कार्यालय में 14 जुलाई तक जमा करा सकते है। आवेदक की आयु 60 वर्ष से कम नही होनी चाहिए तथा आवेदक आयकर दाता भी नही होना चाहिए एवं उसने पूर्व मंे इस योजना का लाभ नही लिया हो। आवेदन के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना होगी।
अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें सभी अधिकारी
- कलेक्टर श्रीमती नायक
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिष के कारण प्राकृतिक आपदा की स्थिति कभी भी उत्पन्न हो सकती है। सभी अधिकारी अतिवर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए आवष्यक तैयारियां कर लें। यह निर्देष कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देष दिए कि सड़क मार्गो, पुल पुलियाओं की स्थिति पर नजर रखने के निर्देष दिए तथा कहा कि किसी भी मार्ग पर यातायात अवरूद्ध होने की स्थिति में उसे तत्काल खुलवाने का प्रयास किया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा निर्मित सड़कों पर यातायात की माॅनिटरिंग करने के निर्देष भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, श्रीमती मंगला भालेराव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उषा सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती नायक ने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, खनिज विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के अधिकारियों को अवरूद्ध मार्गो को तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी व क्रेन जैसे यंत्रों की व्यवस्था अभी से कर लेना के निर्देष दिए। बैठक में उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार प्रसार के लिए जिला षिक्षा अधिकारी व जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी को निर्देष दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली यूनिवर्सिटी व अन्य जानेमाने षिक्षण संस्थानों में प्रवेष दिलाने के लिए कोचिंग व मार्गदर्षन की व्यवस्था करें, ताकि इन वर्गो के मेधावी विद्यार्थी अच्छी संस्थाओं में प्रवेष पा सके।
स्कूलों में अवकाष की घोषणा करें एसडीएम
कलेक्टर श्रीमती नायक ने बैठक में कहा कि जिला मुख्यालय पर पानी अधिक बरसनें के कारण जिला षिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलांे में अवकाष घोषित किये जाने पर जिले के सभी स्कूलों में अवकाष घोषित हो जाता है। जबकि सभी तहसीलों में एक साथ कभी पानी नही बरसता है। अतः जिला मुख्यालय के लिए जिला षिक्षा अधिकारी तथा संबंधित अनुविभागों के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कलेक्टर से अनुमोदन लेकर अपने क्षेत्र में स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रांे में अवकाष घोषित कर सकंेगे। उन्होंने निर्देष दिए कि वर्षा के कारण स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रांे में अवकाष होने पर भी षिक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर अपनी डयूटी पर आना होगा।
ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारी अपने मुख्यालय पर ही रहें
कलेक्टर श्रीमती नायक ने बैठक में निर्देष दिए कि वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप की संभावना को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अमले का मुख्यालय पर रहना अति आवष्यक है। इसी तरह पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों को भी इस मौसम में अपने मुख्यालय पर ही रहना चाहिए, ताकि गांव मंे प्राकृतिक आपदा या बाढ़ की स्थिति से निपटने में आसानी रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों के लिए निर्देष दिए कि गांव में अतिवर्षा या मौसमी बीमारियों सहित कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर उसकी सूचना तत्काल अपने खण्ड स्तरीय अधिकारी व जिला अधिकारियों को तत्काल दी जाये, ताकि स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
बड़े सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवायें
कलेक्टर श्रीमती नायक ने जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिए कि वे जिले के सभी हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के बड़े भवनों में जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवायें, ताकि वर्षा का जल संग्रहित हो सके और स्कूलों के आसपास के हेण्डपंपों में सालभर पानी रहे। इसी तरह अन्य अधिकारी भी अपने अपने विभाग के बड़े भवनों में यही व्यवस्था करें।
बाढ़ राहत षिविरों के लिए अग्रिम तैयारी करें
कलेक्टर श्रीमती नायक ने बैठक में कहा कि नर्मदा नदी पर स्थित बांधों के जल स्तर में एकाएक वृद्धि होने की दषा में पानी छोड़ने पर ओंकारेष्वर व नदी तट के अन्य ग्रामों में ग्रामीणों को राहत षिविरों में रखने की व्यवस्था की जाती है, ऐसे में खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी राहत षिविरों के लिए पर्याप्त मात्रा मंे खाद्यान्न सुरक्षित कर दें, ताकि जरूरत होने पर एकदम व्यवस्था न करना पड़े। उन्होंने जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला को निर्देष दिए कि वे स्वयंसेवी युवाओं , खिलाड़ियों, एनसीसी के्रडेटस, व राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की टीम तैयार रखे ताकि प्राकृतिक आपदा के समय आवष्यकता अनुसार उनसे मदद ली जा सके।
विद्यादान योजना के तहत अधिकारी पढ़ायें स्कूलों में
कलेक्टर श्रीमती नायक ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक माह के द्वितीय व तृतीय शनिवार को अपने निकटतम सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी अधिकारियों से विद्यादान योजना की वेबसाइट पर इसके लिए विधिवत पंजीयन कराने को भी कहा।
( फोटो संलग्न )
छैगांवमाखन में आज विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी कलेक्टर श्रीमती नायक
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा 13 जुलाई को छैगांवमाखन जनपद पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा करेंगी। यह समीक्षा बैठक प्रातः 11 बजे से होगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नायक छैगांवमाखन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी करेंगी। बैठक में छैगांवमाखन विकासखण्ड में पदस्थ सभी खण्ड स्तरीय अधिकारियों व जनपद क्षेत्र के सहायक यंत्री व उपयंत्रियों , पटवारियों व राजस्व निरीक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देष दिए गये है।
गत 24 घंटों में खण्डवा में हुई 103 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 48.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 103 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 47 मि.मी. , पंधाना में 20.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 22 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 597 मि.मी., नया हरसूद में 271 मि.मी., पंधाना में 217 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 121.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 12 जुलाई तक जिले में मात्र 301.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 जुलाई तक खण्डवा में 231 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 12 जुलाई तक कुल 168.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।
डिप्ल¨मा इन एजुकेशन पाठयक्रम में प्रवेश की तिथि बढ़ी
खण्डवा 12 जुलाई, 2016 - प्रदेश में डिप्ल¨मा इन एजुकेशन पाठयक्रम (डी.एल.एड) 2016-17 में प्रवेश लेने की तिथि बढ़ाई गई है। प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय¨ं में इस पाठयक्रम में प्रवेश 14 जुलाई तक लिया जा सकेगा। राज्य में वर्षा एवं अति वृष्टि के कारण यह तिथि बढ़ाई गई है। प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी एजुकेशन प¨र्टल ूूू.मकनबंजपवदचवतजंस.उच.हवअ.पद अ©र उचवदसपदम प¨र्टल पर देखी जा सकती है।
-Posted By Jaishridadadaji@world news