Friday, 22 July 2016

KHANDWA PRESS NOTE- शिक्षा के लिये एक और प्रयास-

प्रेस नोट.....


प्रथम संस्था द्वारा खालवा ब्लाक के कुछ गांवों में जैसे कालाआम खुर्द, टेकरी, मल्हारगढ़, मातापुर, आदि 20 गांव में लाइब्रेरी प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गांव के स्वयंसेवकों द्वारा गांव के बच्चों को समूह में बैठाकर गतिविधियां कराई जा रही है। और रोज समूह में बैठकर पढऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें प्रथम संस्था द्वारा गांव के बच्चों को कुछ साहित्य सामग्री भी दी जा रही है। जिसके द्वारा वह पढ़े और सीखेेेें। प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उत्तमलाल बंसल और कपिल विश्नोई जी का कहना है कि हम अगले दस महिनों तक इस प्र्रोग्राम को इन गांव में चलाने वाले है। पहले भी इस संस्था द्वारा शिक्षा की स्थिति को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किये गये है।
-Posted By JAISHREEDADAJI@WORLDNEWS