Saturday, 20 August 2016

खंडवा के साहित्यकार डॉ.परिहार को अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार

खंडवा. साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को वर्ष 2013 एवं 2014 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कारों की घोषणा की। खंडवा के साहित्यकार डॉ.श्रीराम परिहार को अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।



उन्हें वर्ष 2013 का अखिल भारतीय स्तर का रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनके आलोचना ग्रंथ ललित निबंध स्वरूप एवं परंपरा के लिए दिया जा रहा है।
-Source Dainik Bhaskar Khandwa