बुरहानपुर। प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों और मुख्यमंत्री मा.शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा क्रियान्वित योजना से संभव होकर आजादी के 70वें वर्ष में जम्बूपानी के ग्रामीणों को रात्रि मंे अंधेरे से आजादी मिल सकी हैै।
यह बात क्षेत्रिय विधायक एवं प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कही। ज्ञात रहे जम्बूपानी बुरहानपुर जिले का सबसे दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचाई पर बसा ग्राम है। जहां अभी-अभी इसी माह में ही बिजली-विद्युत व्यवस्था का संचालन प्रारंभ हो सका है।
तिरंगे के मान-सम्मान और अमर शहीदों की याद में भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के क्रम में आज भाजपा बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा शाहपुर मंडल अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के नेतृत्व में शाहपुर, खामनी, भावसा, मालवीर होकर जम्बूपानी तक पहुंची। यात्रा में भारत माता, वंदे मातरम की जयकार के साथ विभिन्न ग्रामों के प्रमुख मार्गांे से होकर निकली।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा घोषित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी के 70 वर्षों बाद भी आजादी के दीवाने स्वतंत्रता सेनानी जो उपेक्षित रहे, उन्हें उनके घरों पर जाकर सम्मानित करना तथा आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने को प्रेरित करना है।
तिरंगा यात्रा में मंत्री श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लिहाज से नहीं बल्कि देशभक्ति के लिहाज से हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में तिरंगा लेकर जाएं और सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू कराएं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रवाद की भावना का जन-जन में संचार करना है।
श्रीमती चिटनिस द्वारा 15 अगस्त को ग्राम लोनी से इस तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। इसके बाद ग्राम बहादरपुर, इंदिरा कॉलोनी, ग्राम खड़कोद, धामनगांव, श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर, नेपानगर आदि ग्रामों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
20 अगस्त को मंत्री श्रीमती चिटनिस द्वारा ग्राम भावसा, मालवीर, खामनी, जम्बूपानी आदि ग्रामों में तिरंगा यात्रा पहुंची। तिरंगा यात्रा का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि हमंे युवा एवं बच्चों को इतिहास की सही जानकारी देकर जीवन न्यौछावर करने वाले बलिदानियों की देशभक्ति से अवगत कराना होगा। राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और त्याग की भावनाओं के माध्यम से आनेकता एवं विविधता को समझाते हुए ऐसे उदाहारण भी प्रस्तुत करने होंगे।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि 1947 आजादी के पूर्व हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए प्रयास और संघर्ष किया। किंतु आज आवश्यकता है हमे देश-समाज को आगे ले जाने और विकास को हर स्तर पर एहसास कराने की। भाजपा ने प्रदेश में करके दिखाया है और देश में भी मा. नरेन्द्र मोदी जी काम नहीं कमाल करेंगे।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मुझे भरोसा हैं काम करने का जज्बा, काम करने का हुनर ही विकास को क्रियान्वित करा पाता है। सरकार की योजनाओं में से अपने क्षेत्र के लिए धनराशि किस युक्ति और किस प्रकार से लाई जाए, यह हमने करके दिखाया है। शेष दो वर्ष हो या ढाई किंतु मैं मा. शिवराजसिंह चौहान के आशीर्वाद और नंदूभैय्या के सहयोग से केवल काम नहीं कमाल करके दिखाउंगी। उन्होंने कहा कि मुश्किल यह नही है कि हल कौन करेगा मुश्किल यह है कि पहल कौन करेंगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजाराम पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, उपाध्यक्ष अशोक महाजन, जिला पंचायत सदस्य गुलचंद्रसिंह बर्ने, कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष जलुबाई नत्थूसिंह सोलंकी, जनपद पंचाय सदस्य नवाब भाई, प्रभाकर कोली, सकरीबाई कैलाश, वीरेन्द्र तिवारी, गफ्फार मंसूरी, विनोद चौधरी, किशोर पाटिल, इंदरसिंह रामदास, सरपंच लक्ष्मण महाजन, दिलीप तायड़े, कैलाश भाई, नारायण चौहान, नामदेव महाजन, लक्ष्मण पटेल, आयुब मंसूरी, शरीफ मंसूरी, हेमंत पाटिल, राजू पाटिल, जम्बुपानी सरपंच बंसीबाई दल्लिया, बाबु भाई, ज्ञानसिंह, सुनिल बंड, कैलाश हांडगे, प्रमोद महाजन, जगन्नाथ महाजन, गंगाराम भाई एवं मंगू भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
-Posted By www.jaishreedadajiwroldnews.com