खंडवा। विगत कई वर्षो
से नगर में पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कालोनी के तत्वावधान में सिंधी
समाजजनों द्वारा होली पर पूज्य सिंधी पंचायत भवन पहुंचकर एक दूसरे को गुलाल
लगाकर सूखी होली के रूप में पर्व मनाया जा रहा है। सूखी होली में समाजसेवी
संस्था नवयुवक सिंधी सेवा संस्थान के समस्त सदस्य भी शामिल होकर सूखी होली
मनाते हुए गमजदा परिवारों के साथ उपस्थित समाजजनों को गुलाल लगाकर होली
मनाएंगे यह निर्णय गुरूवार को संस्थान की बैठक में लिया गया। यह जानकारी
देते हुए संस्थान प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं अध्यक्ष परमानंद लालवानी ने
बताया कि नगर में सिंधी समाज द्वारा सर्वप्रथम सूखी होली का आयोजन प्रारंभ
हुआ है। होली पर बड़ी संख्या में समाजजनों द्वारा पंचायत भवन पहुंचकर
उपस्थित समाजजनों के साथ गमजदा परिवारों को अबीर गुलाल लगाकर सूखी मनाई
जाती है। वहीं सचिव डा. दिलीप हिन्दुजा ने कहा कि सूखी होली से जहां हजारों
गेलन जल की बचत होती है वहीं रंगों के दुष्प्रभावों से भी मानव का बचाव
होता है।