साहसी एवं निर्भिक पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान
खंडवा। साहसी एवं निर्भिक पुलिस कर्मियों को उनके कार्य के प्रति सम्मान मिले इस उद्देश्य को लेकर जिला मुख्यालय खंडवा में पहली बार सलाम खंडवा अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्व. छोटू भाई सोमाभाई पटेल की स्मृति में प्रतिवर्ष सलाम खंडवा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। प्रथम वर्ष में 29 मार्च मंगलवार को खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में शाम 7 बजे सलाम खंडवा अवार्ड का आयोजन दादाजी भक्त कोमल भाऊ आखरे के पावन सानिध्य में किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुभाष कोठारी व विधायक देवेन्द्र वर्मा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी डीजी पांडे, कलेक्टर एमके अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार के साथ वरद् उपस्थिति समाजसेवी रंजीत भाई पटेल की होगी। स्व. छोटू भाई सोमाभाई पटेल सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 14 अवार्ड सलाम खंडवा के नाम से प्रदान किए जाएंगे जिसमें उत्कृष्ट विवेचना, जीवन रक्षा, साहसिक कार्य, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, यातायात क्रियान्वयन, नवाचार, सामुदायिक पुलिसिंग, साम्प्रदायिक सद्भावना, अपराध पतारसी, बेस्ट प्रेक्टिस बॉय न्यू कमर, सायबर क्राइम पतारसी (संयुक्त) केटेगीरी के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के सूत्रधार जतिन छोटू भाई पटेल ने खंडवा के सभी नागरिकों से सलाम खंडवा अवार्ड समारोह में उपस्थित अनुरोध किया है।