Monday, 28 March 2016

मरणोपरांत नेत्रदान

खंडवा। पदमनगर निवासी 46 वर्षीय अनिल पिता बिनसनदास सोनी के मरणोपरांत उनके परिजनों की सहमति से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की गई। नेत्रदान करवाने में लायन सुरेन्द्र सोलंकी, अनिल बाहेती, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले का सहयोग विशेष उल्लेखनीय रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि इन दो कार्निया से कम से कम दो दृष्टिहीन रोशनी प्राप्त कर सकेंगे। कार्निया केमिकल में सुरक्षित कर आई बैंक इंदौर भेजे गए।