खंडवा। आप और हम तो घर-परिवार
के साथ सामान्य जीवन जीते हैं। बच्चों में संस्कार ठंूस-ठूंसकर भरने की
कोशिश करते हैं। जरा उन बच्चों का सोचिए, जिनके नसीब में अनाथ आश्रम की छत
लिखी हो। खासकर बच्चियों को भोजन बनाने में कौन माहिर करेगा? कुशल गृहिणी
के तौर-तरीके कौन सिखाएगा?
खंडवा की सामाजिक संस्था जैन लाइफ ने शहर में दिखने में छोटी, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी संभाल रखी है। संस्था की महिलाएं रोजाना यहाँ पहुंचकर पाक कला में आश्रम की बेटियों को सर्वगुण संपन्न बनाने में जुटी हैं। वे एक सप्ताह तक बच्चियों को पाक कला सिखाएंगी। भोजन व अन्य आयटम जो घरों में भी बनाए जा सकते हैं, सिखा रही हैं। बनाने के बाद उन्हें चखाती भी हंै कि कैसा बना है? किसमें क्या कमी रह गई? उस वक्त बच्चियों के चेहरों पर जो भाव यह संस्था पढ़ रही है, वही उसका मेहनताना है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
जैन लाइफ संस्था असल में इन बच्चियों की जिंदगी की धड़कन साबित हो रही है। कुशल गृहिणी बनकर जब वे अपने वास्तविक घर जाएंगी। सिर पर पल्लू रखकर पति व सास-ससुर को नए व्यंजन परोसेंगी, जो अभी तक बाजार में ही मिलते थे। इससे परिवार में प्यार व सौहाद्र्र बढ़ेगा। इस संस्था ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्य प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया है। 16 से 23 मार्च तक हिन्दू सेवा सदन में बच्चों तथा शिक्षकों के लिए कुकिंग क्लास नि:शुल्क प्रारंभ की है।
कुकिंग क्लास के माध्यम से सभी बच्चों व शिक्षकों को स्वादिष्ट भोजन बनाने की कला में पारंगत किया किया जा रहा है। जिससे भविष्य में उन्हें अपने वास्तविक घर जाकर बनाने में बड़ी सहायता मिलेगी। कुकिंग क्लास में सपना जैन, अंजली बनवट ने- मिठाई, शिल्पा गदिया, सोनल सेठी ने- ब्रेड, प्रीति लुहाडिय़ा, शीला जैन ने -केक, सपना, राशि बडज़ात्या ने -झटपट खाना, प्रियंका जैन, सरिता जैन ने - साऊथ इंडियन डिशेज, बबिता लुहाडिय़ा, रूपल लुहाडिय़ा ने-पंजाबी डिश, सपना बोथरा सेजल मेहता ने- तरह तरह के शरबत बनाने का प्रशिक्षण दिया।
जैन लाइफ संस्था की प्रीति लुहाडिय़ा ने बताया, सेवासदन में इन बच्चों के लिए गैस टंकी, चूल्हा से लेकर सारे व्यंजन बनाने का कच्चा सामान व तैयार इडली डोसा का मैटर, भटूरे का सना हुआ आटा लेकर जैन लाइफ वाली महिलाएं खुद ले जा रही हैं। हिन्दू बाल सेवा सदन की अध्यक्ष वीणा जैन व समाज के सचिव सुनील जैन ने सदन की बच्चियों को भोजन बनाना सिखाने के लिए जैन लाइफ की पूरी टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस अवसर जैन लाइफ के पियूष लुहाडिय़ा, शिशोर जैन, अनुप बडज़ात्या, विनित जैन व सुनील जैन उपस्थित थे।
बाक्स .....
सेवासदन में धूमधाम से आई थी बारात
हिंदू बाल सेवा सदन खंडवा की पवित्र जगह है। यहाँ उन बच्चों को स्नेह व प्यार दिया जाता है, जिन्हें अपने की ठुकरा गए। या फिर बच्चों को पालने में परिजन असहाय हैं। देश के राष्ट्रपति तक इसकी सराहना कर चुके हैं। पिछले साल ही यहाँ एक बच्ची का विवाह हुआ था। बारात राजस्थान से आई थी। स्वागत करने शहर के बड़े सेठ से लेकर हर वो व्यक्ति पहुंचा था, जो इस कन्यादान में सहभागी बनना चाहता था। संस्था के अलावा शहरवासियों ने इतना दहेज दिया कि एक कमरा भर गया था। यहाँ करीब 60 बच्चियाँ ऐसी हैं, जिन्हें पढ़ाई के साथ अब पाक-कला सिखाने की भी जरूरत है।