खंडवा। सिंधी समाज के समाजसेवी एवं यूनियन बैंक के रिटायर्ड हेड केसियर बालकृष्ण पुरस्वानी उत्तराखंड स्थित श्री आदिकैलाश ओम पर्वत यात्रा हेतु 9 जून को रवाना होंगे। इस बीस दिनी यात्रा को कुमायु मंडल विकास निगम उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया गया है। इस पैदल यात्रा के दौरान बर्फ से ढके ओम पर्वत, जागेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी होंगे। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी युवा समाज प्रदेश ज्वाईंट सेकेट्री निर्मल मंगवानी ने बताया कि आदि कैलाश पर्वत हिमालय श्रृंखला पर 6191 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय तिब्बत सीमा के धारचुला के निकट स्थित है। इस पर्वत को लिटिल कैलाश, बाबा कैलाश और जोगलिंग कोंग के नाम से भी जाना जाता है। यह चोटी हिन्दु धर्म के अलावा बौद्ध और जैन धर्म में भी विशेष महत्व रखती है। इस यात्रा के लिए 18 ग्रुपों का चयन हो चुका है। प्रत्येक ग्रुप में 35 सदस्य शामिल है। प्रथम जत्थे के साथ खंडवा के एक मात्र श्री पुरस्वानी 9 जून को रवाना होंगे। जो 10 जून को दिल्ली से जागेश्वर होते हुए धारचुला पहुंचेंगे।
-Source vishal.dadaji@world
-Source vishal.dadaji@world
