Thursday, 2 June 2016

चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश की योजनाएं बताई विधायक ने

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल ने भारत को हर दृष्टि से मजबूत किया है। जहां देश में तेजी से चहुंमुखी विकास हुआ है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों व अन्य लोगों के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। जो देश प्रधानमंत्री मोदी को जिन देशों में आवृजन प्रतिबंधित वही आज मोदी जी के लिए लाल कालीन बिछाए प्रतिक्षा कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी प्रदेश में अद्भुत योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। यह बात खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने प्रधानमंत्री के दो वर्ष सफलतम पूर्ण एवं ग्राम माथनी में पांच लाख की लागत से निर्मित होने वाले कांक्रिट रोड के भूमिपूजन के अवसर पर कही।

श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ग्राम उदय से भारत उदय का जो नारा देकर इस योजना का शुभारंभ मप्र से किया था वह सार्थक रूप ले रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 26 मई से 2 जून तक मप्र में मोदी जी के दो वर्ष पूर्व होने पर योजनाओं का प्रचार अभियान शुरू किया गया था, सभी जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव जाकर चौपाल पर केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को दी। गुरूवार को विधायक देवेन्द्र वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के अमलपुरा, सरई, धरमपुरी, राई खुटवाल, माथनी, धनगांव, भामगढ़ पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रवासियों से रूबरू होकर योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को भी सुनकर दूर करने का आश्वासन दिया। ग्राम माथनी में पांच लाख की लागत से क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बनने जा रहे कांक्रिट रोड का भी भूमि पूजन किया। इस अवसर विधायक देवेन्द्र वर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष मुकेश साद, किसान नेता हेमंत रावल, सुनील जैन, अशोक दशोरे, सरपंच रूपसिंह पटेल, नरेन्द्र प्रजापत, सदाशिव पटेल, शिव तिरोले, मदन तिरोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
-Source vishal.dadaji@world