Thursday, 2 June 2016

घोड़ाडांगरी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश नेतृत्व का माना आभार

खंडवा। घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रियता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने इस शिल्प में विजय का रंग भरा है और जनता ने इसे सुरभित किया है। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि शिवराज का विजय रथ लगातार जारी है और यह विजय रथ का यह पहिया प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो एवं योजनाओं के आधार 2018 तक जारी रहेगा। सत्ता और संगठन के अद्भूत तालमेल ने घोड़ाडोंगरी उप चुनाव में जीत हासिल की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ प्रदेश के अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान एवं भाजपा संगठन की पूरी टीम के साथ जाबांज कार्यकर्ता की बदौलत घोड़ाडोंगरी के चुनाव में मंगलसिंह धुर्वे की शानदार जीत हुई है। उपचुनाव में इस जीत के लिए जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, राजपाल चौहान, महापौर सुभाष कोठारी, विधायक व मंत्री कुंवर विजय शाह, लोकेन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र वर्मा, योगिता बोरकर, हसीना बाई, हुकुमचंद यादव, राजेश डोंगरे, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन सहित कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर मंगलसिंह को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का आभार माना।
-Source vishal.dadaji@world