Monday, 6 June 2016

पुराने वाहन लेकर बैटरी चलित वाहन दें - भावसार

खंडवा। पेट्रोलियम पदार्थो से चलित वाहनों के कारण हवा में कार्बन घुल रहा है। सांसों में इसी कार्बन के पहुंचने से लोग पचासों बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कार्बन उत्सर्जन वाले वाहनों को बेचने और पुराने वाहनों को प्रतिबंधित करने संबंधी प्रस्ताव के लिए शिवसेना जिले में आंदोलन चलाएगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को खंडवा जिला इकाई गणेश भावसार ने पत्र लिखकर इस तरह की अनुमति मांगी है।

श्री भावसार ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। इसके बावजूद इस बड़ी और जटिल समस्या से उपजने वाली बीमारियों के प्रति कोई सजग नहीं हुआ है। कंपनियां धड़ाधड़ वाहन बनाकर बाजार में उतार रही हैं। लोन सुविधा के कारण जरूरत नहीं है वे भी वाहन खरीद रहे हैं। पुराने वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। सड़क पर पुराने वाहन चलना खतरे से कम नहीं, इन पर बेन करने के लिए शिवसेना की जिला इकाई श्री भावसार के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन तो नहीं करेगी लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए इस पर मुहिम बड़े स्तर पर चलाएगी। दुपहिया वाहनों को गांवों में डीजल और घासलेट से चलाने पर भी सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। श्री भावसार ने सलाह दी है कि पुराने वाहनों को लेकर सरकार बैटरी से चलित वाहनों को सबसीडी में एक्सचेंज करने की योजना बनाकर पेश करें जिस तरह बल्ब को प्रचलन से बाहर करने के लिए मोदी सरकार एलईडी कम कीमत में दे रही है ऐसी ही योजना इस मसले पर भी चलाई जानी चाहिए।
-Posted BY JAI SHRIDADAJI@WORLD