इन्द्रा नगर, खान शाह वली वार्ड के रहवासी पिछले तीन माह से पानी की समस्या से जूझ रहे थे । पर आज जब सब्र जवाब दे गया तो वहां की सारी महिलाएं एकत्रित होकर आम आदमी पार्टी की राज्य प्रवक्ता चित रूपा पालित और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुँच गयी ।
लेकिन कोई भी जिम्मेदार नगर निगम में ना होने के बाद महिलाओं ने आयुक्त कार्यालय के सामने धरना दे दिया । दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार नही पहुंचा तो लोगों को आक्रोश बढ़ने लगा । आयुक्त को खबर दी गयी और वह निगम पहुंचे और कमरे में लोगों को बुलाया और चर्चा की । आम आदमी पार्टी की राज्य प्रवक्ता चित्तरूपा पालित ने कहा की वहां नयी मोटर और पंप लगवाया जाये । लेकिन निगम के अधिकारी पुरानी मोटर डालने पर अड़े रहे । लेकिन लोगों के गुस्से और धरने पर बैठे रहने पर अड़े लोगों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आगे निगम की एक ना चली और नयी मोटर डालने की बात मान ली गयी ।
आम आदमी पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है की पानी, भारतीय संविधान के अनुछेद 21 के अनुसार जीने के अधिकार में आता है और किसी भी सरकार कर दायित्व बनता है की वह जनता को साफ़ और स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाये ।
नयी मोटर लेकर निगम के साथ आम आदमी पार्टी के साथी इन्द्रा नगर पहुंचे और नया मोटर
और पंप फिट करवाई । वही राज्य प्रवक्ता चित्तरूपा पालित निगम पर धरने पर ही बैठी रही जब तक नयी मोटर पंप फिट नहीं हो गया ।
आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह ने कहा की यह पार्टी की बड़ी जीत है । दिलावर अली ने कहा आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों की हक़ की लड़ाई के लिए तैयार रहती है ।
वहीं खान शाह वली की एक महिला अनो बाई ने बताया की इस बार पानी को लिए उन्हें नागचुन तक जाना पड़ रहा है । वहीं दूसरी महिला सायरा ने बताया की बच्चे इस बार पानी भरने के कारण परीक्षा नहीं दे पाये ।
आज इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की राज्य प्रवक्ता चित रूपा पालित ,डॉ बी पी मिश्रा, दलजीत सिंह,इबादत खान, दिलावर अली, हारून, विनय प्रजापति , मल्लिका, प्रिया , खान शाह वली वार्ड से अफजल, निशात, शैख़ सलीम, फीरोजा सुलतान, शकीला व अन्य महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल थे ।
-Posted BY JAI SHRIDADAJI@WORLD