Friday, 1 July 2016

17 किताबें लिख दी, अब लिखेंगे हरसूद की कहानी-हरसूद की 12वीं बरसी पर डॉ.परिहार ने की घोषणा

भास्कर संवाददाता | खंडवा
ललित निबंधकार डॉ.श्रीराम परिहार हरसूद पर किताब लिखेंगे। उनका कहना है इसमें अनछुए पहलुओं को लिया जाएगा। डॉ.परिहार अभी तक 17 किताबें लिख चुके हैं।
डॅा. परिहार निमाड़ के एक मात्र डीलिट उपाधिधारक हैं। विश्वविद्यालयों और प्रदेश के स्कूल पाठ्यक्रम में इनके निबंध शामिल हैं। 40 साल की सेवा के बाद वे गुरुवार को एसएन कॉलेज प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर उन्होंने कहा- कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम उन देशों के लिए अच्छा है जहां गर्मी नहीं होती। हमारे यहां मई-जून में जबरदस्त गर्मी होती है। गर्मी में काम करने की क्षमता कम होती है। ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारी करना व परीक्षा देना थोड़ा मुश्किल होता है।
40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त।
-Source Dainik Bhaskar Khandwa