भास्कर संवाददाता | खंडवा
महालक्ष्मी मंदिर मांगलिक परिसर में अखंड ओम नम: शिवाय जाप के लिए शिव भक्तों की बैठक गुरुवार रात हुई। इसमें 50 समितियों के सदस्य शामिल हुए। सदस्यों ने कुंडलेश्वर मंदिर में अखंड ओम नम: शिवाय जाप एवं रूद्राक्ष अभिषेक कार्यक्रम की संकल्प बुक ली। शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान के लिए ध्वजारोहण एवं भूमिपूजन होगा। दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम संत ओंकारनंद महाराज कल्याण गिरी आश्रम एवं माधव दास बाबा बडकेश्वर हनुमान मंदिर मिर्ची बाबा, महंत दुर्गानंद गिरीजी व युवा व मातृशक्ति की उपस्थिति में होगा। बैठक में उपाध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल घोषणा की। इसी प्रकार अभिषेक प्रमुख शांतनु डोंगरे एवं संदीप मिश्रा, नाम जाप प्रमुख दिलीप माकवे, देवेंद्र राठौर एवं कौशल मेहरा को नियुक्त किया। बैठक में मार्गदर्शन अशोक पालीवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अतुल अग्रवाल, पंडित शैलेंद्र पांडेय, मधुकांता खंडेलवाल, लक्ष्मी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
-Source Dainik Bhaskar Khandwa