खंडवा(नि.प्र.)। महादेवगढ़ कुंडलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे अखंड़ ओम नम: शिवाय जप एवं रूद्राक्ष महाभिषेक के तहत 12वें दिन तीन करोड़ 29 लाख मंत्रों का जप शिवभक्तों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संत माधवदासजी महाराज ने कहा कि शिव पुराण में वर्णन है कि जिस शिव स्थान पर 7 करोड़ 25 लाख ओम नम: शिवाय मंत्र के जाप होते हैं उस स्थान पर साक्षात शिव मां पार्वती के साथ दर्शन देते हैं। वह स्थान बड़ा सिद्ध एवं मनोकामनापूर्ण करने व कष्ट हरने वाला बन जाता है।
इस दौरान मिर्ची बाबा ने बताया कि असंख्य शिव जाप के लिए कई शिव भक्त सपत्निक सवा लाख मंत्रों के संकल्प के साथ मंत्र जाप कर रहे हैं। अन्य सनातनी धार्मिक संस्थाओं एवं भजन मंडलियों द्वारा भी अखंड ओम नम: शिवाय जप में हिस्सा लिया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि महादेवगढ़ की महिमा सिर्फ खंडवा ही नहीं आसपास जिले से भी शिवभक्त अखंड जप का हिस्सा बन रहे हैं। कार्यक्रम प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को रूद्राभिषेक के लिए इंदौर से लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, बड़वाह से शरदजी, रमेशजी एवं निखलेश जी ने अभिषेक किया।

आज आएंगी जय हिन्दू राष्ट्र कावडय़ात्रा,
जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा के मार्गदर्शक अशोक पालीवाल ने बताया कि परमानंद पाटिल एवं यात्रा प्रमुख अमित जैन के नेतृत्व में हजारों शिवभक्त कावडियों द्वारा शोभायात्रा के साथ सोमवार को नगर भ्रमण करते हुए मां नर्मदा का पावन जल महादेवगढ़ के भोलेनाथ का भव्य मंदिर शीघ्र बने के संकल्प के साथ चढ़ाया जाएगा। इस दौरान कावड़ यात्रा में मांगलिक बैंड-बाजों के साथ शहर के शिव भक्त युवा शामिल होंगे। साथ ही बग्घी में संत विराजमान होंगे। शहर में जगह-जगह कावड़ यात्रा के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। रास्ते में ग्रामीण शिवभक्त भी कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। सावन का दूसरा सोमवार एवं हजारों कावडियों व शिवभक्तों के लिए महादेवगढ़ पर 4 क्विंटल साबुदाने की खिचड़ी का भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसादी के रूप में वितरण किया जाएगा।
Posted by JAISHREEDADAJI@WORLD NEWS