Sunday, 31 July 2016

Khandwa news Political-देश, राष्ट्र और जनता की सेवा ही हमारा ध्येय हो - शैलेन्द्र बरूआ

खंडवा। आज के युग में संगठन ही सर्वोपरि है। संगठन के माध्यम से ही हम हर कार्य में सफलता पा सकते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की पंूजी है, इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से हमने प्रदेश के साथ ही केंद्र में भी सफलता पाई है। हमारी पार्टी के संगठन में ही अभ्यास वर्ग की परंपरा है जिसके माध्यम से छोटे से लेकर बड़ा कार्यकर्ता हमारे वरिष्ठों का मार्गदर्शन में और मजबूती प्राप्त करता है। 
यह बात संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन सत्ता संगठन और समन्वय विषय को संबोधित करते हुए कही। श्री बरूआ ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि ईश्वर ने हमें मानव जीवन दिया, भारत मां की भूमि पर जन्मे और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं सत्ता के माध्यम से इस भारत की भूमि का सर्वोच्च पद पर बैठाना है। देश, राष्ट्र और जनता की सेवा ही हमारा ध्येय है। जनसंघ से लेकर भाजपा का कार्यकाल बड़ा संघर्ष पूर्ण रहा है। हमारे पूर्वजों और वरिष्ठों ने खून-पसीना बहाकर पार्टी को आज देश के सर्वोच्च स्थान पर लाकर खड़ा किया है। पद पर रहकर हम अहंकार से दूर रहे और दरिद्र नारायण की सेवा के साथ जनता जर्नादन की चिंता कर उन्हें खुश रखने का प्रयास करें। सत्ता प्राप्त कर सिंहासन पर बैठना नहीं सत्ता के माध्यम से हम इस राष्ट्र के गौरव को बनाए रखे। देश के सम्मुख चुनौतियां विषय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक जीतू जिराती ने कहा कि खंडवा एक संस्कार और तपोभूमि है, दादाजी, माखनदादा और किशोर दा की नगरी के साथ ही गर्व का विषय है कि हमारी पार्टी शीर्ष नेता नंदु भैया की कर्मभूमि है। चुनौतियों वाला विषय बहुत लंबा है लेकिन कम समय में बात करनी है, आज हमें हमारे पड़ोसी देशों से तो खतरा है ही लेकिन उससे ज्यादा हमारे देश में ही पनप रहे नक्सलवाद, अलगववाद और देश में रहकर भारत के साथ गद्दारी करने वालों से ज्यादा खतरा है। आतंकवाद भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय चुनौती है। एक चुनौती भ्रष्टाचार की है जो धीमा जहर होकर केंसर का रूप लेता जा रहा है जिसे समाप्त करना होगा। श्री जिराती ने कहा कि अंग्रेजों ने लंबे समय तक भारत भूमि पर राज किया और देशवासियों को प्रताडऩा दी। हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ कर भारत माता को बेडिय़ों से मुक्त कराया लेकिन आज भी इस देश की सुरक्षा के लिए हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। हमारे पड़ोसी देश फिर हमारे देश पर नजर लगाकर बैठे हैं। देश की विडंबना है कि जहां हम देश के वैभव को पाना चाहते हैं लेकिन देश की स्थिति विपरीत है। आजाद देश के बाद भी 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी लेकिन देश के जाबांज प्रधानमंत्री मोदीजी ने पहली केबिनेट की बैठक में निर्णय लिया कि एक हजार दिनों में इन गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी, असंभव था लेकिन इच्छाशक्ति मात्र तीन सौ दिनों में आठ हजार से उपर गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। प्रकृति एवं पर्यावरण की भी चुनौतियां है, हरे-भरे झाड़ों को काटकर सीमेंट का जाल बिछा दिया गया है। हम देश भक्त पार्टी के कार्यकर्ता है, संकल्प ले कि इन चुनौतियों से लडऩे का कार्य हमारी सरकारें करेगी ही लेकिन इसमें हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका हो। जिला संवाद प्रमुख सुनील जैन ने बताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं आने वाले वर्षाे में होने वाले चुनाव को लेकर पूरे देश में तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत खंडवा में भी जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले की अध्यक्षता में गणेश गौशाला में तीन दिनों तक 13 विषयों पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपना उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। अंतिम दिन एकात्म मानव दर्शन विषय को संबोधित करते हुए खंडवा के प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि दरिद्र नारायणों की सेवा होनी चाहिए और उन्होंने एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता हो। हमें कहते हुए गर्व होता है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पंडित जी के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों की सेवा के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं और उसका लाभ उन्हें प्राप्त भी हो रहा है। हम सब ईश्वर की संतानें हैं। मुझ में राम, तुझमें राम सब में राम यह विचार जब सभी में आएगा तो अपने आप जनकल्याण होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रीयता विषय को संबोधित करते हुए इंदौर की विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि भारत देश संस्कार और सांस्कृतिक भूमि है यहां अलग-अलग जाति, अलग-अलग धर्म, बोली, खान-पान जरूर अलग है लेकिन देश की संस्कृति का चिंतन एक है। इस संस्कार की भूमि पर काफी अत्याचार हुए हैं लेकिन अब यह अत्याचार नहीं होने देेंगे यही संकल्प कार्यकर्ता लेकर देश और राष्ट्र की सेवा में जुट जाएं। सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर आयोजित चारों विषयों की अध्यक्षता हरिहर चटकेले, मनोहर पटेल, नर्मदाशंकर पटेल और जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले द्वारा की गई। अंत में जिलाध्यक्ष श्री कोटवाले ने सभी अतिथियों को दादाजी का चित्र भेंट कर अतिथियों के साथ ही अभ्यास वर्ग में पूरी तरह से जुटी टीम का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री मुकेश तनवे ने किया। 
Posted By JAISHREEDADAJI@WORLDNEWS